logo

20 जुलाई को रांची आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक को करेंगे संबोधित 

amit_shah019.jpg

रांची 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को रांची आयेंगे। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। बता दें लोकसभा चुनाव के बाद वे पहली बार झारखंड आ रहे हैं। वहीं, जानकार बीजेपी के दिग्गज नेता के झाऱखंड आगमन को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर ही बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं। सरमा को झारखंड विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है।

सरमा एक दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं   

इधर, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हिमंता बिस्वा सरमा अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। हेमंत सोरेन की जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हर दिन कई लोग जेल जाते हैं और हर दिन कई लोगों को बेल मिलता है। इसका अकाउंटिंग करना बीजेपी का काम नहीं है। उन्होंने हेमंत की गिरफ्तारी के पीछे साजिश के सवाल पर कहा कि यह तब सही लगता जब झारखंड में भ्रष्टाचार नहीं होता। यहां तो भ्रष्टाचार चरम पर है। आपराधिक घटनाएं बढ़ीं हैं।

 
इन नेताओं से मिले हिमंता 

गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने आज 29 जून को एक-एक कर सभी आदिवासी सीट के नेताओं के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। रांची पहुंचते हुए हिमंता सबसे पहले सीता सोरेन के आवास पहुंचे। इसके बाद वो समीर उरांव, अरुण उरांव, सुदर्शन भगत से मुलाकात की। सेकेंड हाफ में वे अर्जुन मुंडा और गीता कोड़ा से मिले।  इसके बाद प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठक में शामिल होने के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मिले। शाम 7.45 की फ्लाइट से गुवाहाटी रवाना हो जाएंगे।


 

Tags - Amit ShahJharkhand tourBJPJharkhand NewsHome Minister